छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रमजान के चौथे शुकव्रार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। साथ ही आज समाज के लोगों ने अपना 27वां रोजा रख कर दुआएं मांगी। इसके बाद अब आने वाले दिनो में मुस्लिम समाज के द्वारा ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। रमजान का पाक माह चल रहा है। रमजान को 27 दिन हो चुके हैं और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने 27वां रोजा रखा। इस दिन शुक्रवार होने की वजह से अलविदा जुमा का नमाज था और रमजान में अलविदा जुमा का अपना एक अलग महत्व है। ऐसे में शहर के जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की काफी भीड़ रही। यहां नमाज अदा करने के बाद पूरे देश दुनिया के लिए सुख शांति की दुआएं मांगी गई। भाईचारे की मिशाल पेश किए
शहर के गांजा चौक क्षेत्र में पाईप लाईन का काम चल रहा है। ऐसे में यहां मिट्टी फैला हुआ है। जिसके कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए अलविदा जुमा के दिन जामा मस्जिद जाने वाले लोगों को कोई समस्या न हो, इसके लिए उस क्षेत्र के युवाओं ने बकायदा रास्ता बनाकर उस पर करपेट बिछाया और जो नमाज अदा करने जा रहे थे, उनका फूलो से स्वागत करते हुए भाईचारे की मिशाल पेश किए।
31 मार्च को मनाएंगे ईद का त्यौहार
रमजान का पाक माह 2 मार्च से शुरू हुआ। जिसके बाद से लगातार मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर इबादत कर रहे थे। जहां अब रमजान विदा लेने को है। ऐसे में 30 मार्च को चांद नजर आता है, तो 31 मार्च को ईद का त्यौहार पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए अब समाज के द्वारा तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।


