चाचा की हत्या, भागते वक्त कुएं में गिरा आरोपी, मौत:झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी मायके, शक में चाचा की ले ली जान

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भतीजे ने आधी रात नींद में सो रहे चाचा की गला घोंटने के बाद चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद जब वह भागने की कोशिश कर रहा था, तो अचानक घर में बने कुएं में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी भी मौत हो गई। दरअसल, आरोपी की पत्नी मायके चली गई थी। ऐसे में आरोपी को शक था कि इसके पीछे उसके चाचा का हाथ है। यह घटना बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंजारीडांड की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुरू की जांच
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बंजारीडांड के रहने वाले राय सिंह (चाचा) और बबलू (भतीजा) के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। गुरुवार रात 3 से 4 बजे के करीब जब राय सिंह सो रहा था, तब बबलू ने पहले उनका गला घोंट दिया और फिर चाकू से हमला कर दिया, जिससे राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद बबलू वहां से भागने लगा, लेकिन घर के पास स्थित कुएं में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी भी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता के साथ नहीं था कोई विवाद मृतक के बेटे ने बताया कि मेरे पिता जी सोए हुए थे। आधी रात 3 से 4 बजे करीब बबलू उठकर आया और पिता जी के सीने में चाकू घोंप दिया। कुछ देर बाद पिता जी ने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर दौड़ते हुए हम लोग बाहर आए तो देखा बबलू भागते हुए कुएं में कूद गया। उसने बताया कि बबलू का पिताजी के साथ कोई विवाद नहीं था। बबलू की अपनी ही पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। फोरेंसिक जांच में कुएं में गिरने से हुई आरोपी की मौत मौके पर पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह ने बताया कि राय ​सिंह की लाश उसके कमरे में मिली। जांच के दौरान शव के दाहिने हिस्से में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मौत वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए कुएं में गिरने से हुई है। पुलिस ने बताया, रंजिश में की चाचा की हत्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि आरोपी बबलू और उसकी पत्नी का चार दिन पहले विवाद हुआ था। विवाद के बाद बबलू की पत्नी अपने मायके चली गई। बबलू को लगा चाचा के उकसाने की वजह से पत्नी मायके चली गई। इसी बात से चाचा को लेकर बबलू के मन में गुस्सा भड़क उठा। और रंजिश के चलते उसने चाचा की हत्या कर दी। वहीं हत्या के बाद उसकी भी कुएं में गिरने से मौत हो गई। हालांकि, कुएं से आरोपी के शव को निकाल लिया गया और यह पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा या आत्महत्या है। ………………………………………………………. इससे जुड़ी येखबर भी पढ़ें जंगल में शारीरिक संबंध बनाकर गर्लफ्रेंड का मर्डर:बलरामपुर में सिर को पत्थर से कुचला; बॉयफ्रेंड बोला- शादी के लिए दबाव बना रही थी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को जंगल में ले जाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए, फिर शादी के लिए दबाव बनाने पर सिर को पत्थर से कुचल दिया। मामला कुसमी थाना क्षेत्र के उमको गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *