फाजिल्का में साढ़े 8 महीने की गर्भवती नर्स की मौत:नहाते समय आया चक्कर, बठिंडा अस्पताल में कार्यरत; 3 डॉक्टरों का बनाया बोर्ड

फाजिल्का में अबोहर के नूर कालोनी में नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नर्स साढ़े आठ महीने की गर्भवती थी। इस दौरान वह मायके आई थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मृतका नर्स का नाम नितिका है। वह बठिंडा के अस्पताल में नर्स है। साढ़े 8 माह की गर्भवती नर्स नितिका को नहाते समय चक्कर आ गया था। जिससे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त एसएमओ डॉ. सनमान माजीं के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया। इस बोर्ड में एक सीनियर डॉक्टर, एक बाल रोग विशेषज्ञ और एक महिला डॉक्टर शामिल हैं। मृत्यु के 12 घंटे बाद अबोहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा सिटी वन पुलिस ने मृतका के पिता के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। यह स्पष्ट होगा कि मौत किसी दौरे के कारण हुई या कोई अन्य कारण था। पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतका का मायका और ससुराल पक्ष दोनों अस्पताल में मौजूद रहे। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *