मुंगेली में अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे उप पंजीयन कार्यालय:29, 30 और 31 मार्च को भी जारी रहेगा कार्य, लोगों को मिलेगी सुविधा

मुंगेली जिले में नागरिकों की सुविधा और राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिले के सभी उप पंजीयन कार्यालय 29 मार्च (शनिवार), 30 मार्च (रविवार) और 31 मार्च (ईद-उल-फितर) को भी खुले रहेंगे। कलेक्टर राहुल देव ने इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के तीनों उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलेगी। इससे नागरिकों को कोई असुविधा नहीं होगी। जिला पंजीयक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम माह में कुछ ही दिन शेष हैं। इसलिए अवकाश के दिनों में भी दस्तावेजों का पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। यह निर्णय शासकीय राजस्व संग्रहण को सुचारु रखने में भी मददगार साबित होगा। अब जन्म-मृत्यु पंजीयन पर मिलेंगे डिजिटल प्रमाण पत्र जिले में जन्म-मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में लागू जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन अधिनियम 2023 के तहत, पंजीयन के बाद डिजिटल प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) के रूप में शासकीय अस्पतालों के प्रभारी, नगरपालिकाओं एवं ग्राम पंचायतों के सचिव को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने नागरिकों से 21 दिनों के भीतर निःशुल्क पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी मुकुल सोनी से संपर्क किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *