यंग प्रोफेशनल के पदों पर की जाएगी भर्ती, न्यूनतम अंक 60% होना जरूरी

लुधियाना| नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर यंग प्रोफेशनल की भर्ती की जाएगी। इसके तहत बीई, बीटेक, एमटेक, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एलएलबी धारक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम अंक 60% होना जरूरी है। इसके साथ ही दो साल का काम का अनुभव भी मांगा गया है। इस पद पर युवाओं को परीक्षा संबंधी गतिविधियां, फाइनांस संबंधित गतिविधियां, एचआर संबंधित गतिविधियां करनी होंगी। इन पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल तय की गई है। आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स साथ लाने होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी 31 दिसंबर तक भेजनी होगी। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *