अलीगढ़ में गोवंश के कटे अवशेष मिले, हंगामा:खैर में अरनी चौराहे के पास पड़े थे अवशेष, गुस्साए लोगों ने मीट की दुकान पर लगाई आग

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के अरनी चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ। यहां बुधवार को चौराहे के नजदीक झाड़ियों में दो गोवंश के कटे हुए अवशेष पड़े हुए थे। यहां से गुजरने वाले लोगों ने जब अवशेष देखे तो गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते यहां भीड़ जमा हो गई। गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने घटना स्थल के नजदीक रखी एक मीट की अस्थाई दुकान पर आग लगा दी। हंगामे की सूचना पर सीओ खैर वरुण सिंह, खैर थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने लोगों को शांत कराया। गोवंश के कटे सिर और अवशेष मिले अरनी चौराहे के नजदीक टेटी गांव को जाने वाले रोड पर गोवंश के कटे हुए सिर और शरीर के अवशेष पड़े हुए थे। इसे देखकर लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जनबूझकर इलाके का माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया गया है। गोवंश की अवशेष की सूचना पर सैकड़ों लोग और हिंदू संगठन मौके पर जमा हो गए। उनका कहना था कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने लोगों को तत्काल मुकदमा दर्ज करके आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं आसपास के संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। काफी दूर तक देखे गए खून के निशान गोवंशों के अवशेष के साथ ही उनके खून के धब्बे काफी दूर तक देखे गए। लोगों ने बताया कि अरनी चौराहे के नजदीक मिले, दो गोवंशो के कुछ अवशेष व खून के धब्बे पास ही के गांव पालचांद की मस्जिद तक देखे गये है। इस इलाके में गैर समुदाय की आबादी ज्यादा है। जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। गोवंश का कराया अंतिम संस्कार, देखे CCTV पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और फिर जेसीबी की मदद से गड्‌ढ़ा खुदवाकर गोवंश के अवशेष को जमीन में दबवाया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी देखने शुरू किए, जिससे संदिग्ध लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि दो गोवंश के अवशेष मिले थे, जिनका अतिम संस्कार करा दिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *