लुधियाना| शिव शक्ति सेवा दल की ओर से महामाई की विशाल चौकी का आयोजन 21 दिसंबर को संगला वाला शिवाला मंदिर में महंत नारायण दास पुरी और महंत दिनेश पुरी की अध्यक्षता में बड़ी श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन किया। इसमें महंत नारायण दास पुरी ने बताया कि यह विशाल चौकी को बड़ी धूमधाम के साथ करवाई जा रही है। चौकी में भजन गायक कुमार संजीव द्वारा गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


