शराब, कैश व आटा बांटने का आरोप, प्रशासन ने मारा छापा

लुधियाना| विधायक राजिंदरपाल छीना ने भाजपा प्रत्याशी पर जीएनई कॉलेज के समीप शराब बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने एक कार पकड़ी है जिसमें एक पेटी शराब और वोटिंग सामग्री मिली है। छीना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार में शराब बांटी जा रही है। शाम छह बजे के करीब वह जीएनई कॉलेज के समीप पहुंची तो उन्हें देखकर कार छोड़कर लोग भाग गए। कार से एक पेटी शराब मिली है। पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी की ये कार है। वहीं, गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने विधायक को बताया कि वह सुबह से ड्यूटी पर है। वह पिछले गेट पर था तभी तेज गति से कार आई। दरवाजा खुला होने पर कार तेजी से अंदर घुस गई, जिसे रोकने की कोशिश की गई। ढाबे से शराब मिल रही थी वार्ड-26 में आप की झंडी लगी कार के समीप एक मिनी टेंपो मिला है। टेंपो में शराब की पेटियां मिली। इसे लेकर वहां मौजूद युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ लोग वहां पहुंचे जिन्होंने वीडियो बनाने वाले लोगों के साथ अभद्रता और धक्का मुक्की की। नीमवाला चौक के समीप ढाबे से शराब मिलने की शिकायत रही। बताया गया कि चिकन सेंटर में शराब रखी हुई थी। यहां गोदाम से शराब लोगों को बांटी जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि राजनीतिक दल की ओर से शराब यहां रखवाई गई थी। वहीं ,वार्ड 49 में शराब बांटने की भी शिकायत रही। हैबोवाल क्षेत्र में एक-एक हजार रुपये और आटे की थैली बांटने की शिकायत पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर जांच की। टीम ने आटे की थैली को कब्जे में लिया है। वीरवार शाम को प्रशासन को सूचना मिली कि हैबोवाल में एक-एक हजार रुपये और आटे की थैली बांटी जा रही हैं। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने जांच की। मौके पर प्रशासन के आटा बरामद करने की सूचना है। इस मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति कांग्रेस, भाजपा उम्मीदवारों पर एक-एक हजार रुपये और आटे की थैली वोटरों को बांटने का आरोप लगा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *