लाखों की ठगी:व्यू-नाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड पर दो थानों में धोखाधड़ी का पर्चा

लुधियाना| शहर में दो अलग-अलग थानों में व्यू-नाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। कंपनियों पर आरोप है कि उनके कारिंदों ने लोगों से लाखों रुपये इनवेस्ट करवा कर धोखाधड़ी की। इसके तहत पहला मामला थाना साहनेवाल में दर्ज हुआ, जिसकी शिकायत पंकज कुमार निवासी लक्ष्मण नगर ने की है। उनका आरोप है कि व्यू-नाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के कर्मचारियों ने उन्हें आकर्षक योजना का लालच देकर लाखों रुपये इनवेस्ट करने के लिए कहा और फिर पैसे लेकर गायब हो गए। वहीं, दूसरा मामला थाना डिवीजन-6 में दर्ज हुआ है। संदीप कुमार, निवासी कबीर नगर, मिल्लरगंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कंपनी के कारिंदों ने उन्हें भी धोखाधड़ी का शिकार बनाया और भारी रकम ठग ली। इससे पहले नवंबर महीने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने व्यू-नाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और इससे जुड़ी संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। इस दौरान ईडी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज और रिकॉर्ड बरामद कर जब्त किए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *