सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को स्विफ्ट कार ने मारी टक्कर, फिर मौके से फरार

भास्कर न्यूज |लुधियाना दुगरी इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हिट एंड रन के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। कार ड्राइवर को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने बाइक सवार युवक को भी टक्कर मार दी। लेकिन कार का पीछा करने वाले लोगो ने उसके वाहन का नंबर देख लिया। घटना दुगरी नहर रोड पर बुधवार शाम 5 बजे के करीब की है। इसिमें सरबजीत सिंह वासी चौहान नगर, दुगरी गंभीर रूप में घायल हो गए। हादसे के बाद घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जानकारी देते हुए घायल की पत्नी राजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति फर्नीचर की दुकान पर काम करते है। वह दुकान के बाहर खड़े थे। तभी बेकाबू कार ने उनके पति को टक्कर मार दी। जिसके बाद पास में खड़े एक बाइक सवार युवक ने कार का पीछा कर वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कार चालक रुका नहीं, इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। बाइक सवार युवक बार-बार कार चालक को रुकने की बात कह रहा है, लेकिन कार वाले ने युवक को भी टक्कर मार गिरा दिया। इस घटना के बाद थाना सदर की पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट कार (PB 03 BM 3190) पर पर्चा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *