200 शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए

लुधियाना|श्री अक्षरपुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था द्वारा मेहरबान स्थित सिखलाई केंद्र में प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 200 शिक्षार्थियों को वीरवार को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। समारोह का आयोजन संस्था के प्रमुख पूज्य आनंद स्वामी महाराज की अध्यक्षता में किया गया। लुधियाना में गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में स्विंग मशीन ऑपरेटरों की बहुत मांग है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवक तथा युवतियों को आत्म निर्भर बनाना है। युवा हमारे देश का भविष्य है। इस वजह से स्वामीनारायण संस्था में 2017 से उद्यमिता विकास के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। संस्था के कोठारी पूज्य श्री नित्य स्वामी जी एवं पूज्य श्री वासुदेव स्वामी ने शिक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *