भास्कर न्यूज | लुधियाना पक्खोवाल रोड ललतो कला स्थित साईं द्वारकामाई धाम में एक शाम साई बाबा के नाम का आयोजन अविनाश माटा की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में किया गया। जिसमे साई बाबा का गुणगान नीरज चड्ढा एंड पार्टी द्वारा किया गया। अविनाश माटा ने आए हुए गणमान्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साईं संध्या की समाप्ति पर भंडारा लगाया गया। इस मौके राजिंद्र गोयल, वरुण जैन ने बताया कि मंदिर परिसर में बच्चों को आत्म निर्भर बनाने हेतु कंप्यूटर क्लासेस शुरू की गई है। वहीं शिक्षा के साथ जरूरतमंद लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए होम्योपैथिक क्लीनिक भी खोला गया है। क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस मौके पर दिनेश गोयल, राजिंद्र गोयल, समीर तागडी, वरुण जैन, विजय पुरी, अनींश ढंड, दीपक सिंगला, गिरीश गुप्ता, परमजीत कनौजिया, उमेश बग्गा, मनु जैरथ आदि उपस्थित रहे।


