लुधियाना|रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास जीआरपी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से लाखों रुपयों की विदेशी करंसी बरामद की। जांच अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मपाल वासी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी वीरवार को ट्रेन नंबर 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस से दिल्ली से अमृतसर आ रहा था। लेकिन रास्ते में ही गुरुद्वारा साहिब के पास उतर गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास बैग में से थाईलैंड की 20 लाख, चीन की 10 हजार, मलेशिया की 16, हजार, जापान के 2 लाख, दुबई के 33,500 और कतर की 56 रुपये की करेंसी शामिल थी। इसके अलावा, भारतीय करेंसी में भी 1.28 लाख रुपए बरामद हुए। आरोपी से जब इन रुपयों के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसके पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं था। फिर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई। आयकर विभाग अब मामले की गहन जांच कर रहा है। इस घटना के बाद, पुलिस और आयकर विभाग संदिग्ध करंसी लेन-देन के मामलों में सख्ती से जांच कर रहे हैं।


