भास्कर न्यूज |लुधियाना जमीन के सौदे के बाद कॉलोनाइजर द्वारा रजिस्ट्री करवाने से इनकार करने पर जमीन के मालिक के खिलाफ थाना जोधेवाल की पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अरुण कुमार बवेजा वासी सिविल लाइंस ने 10 सितंबर 2024 को पुलिस कमिश्नर लुधियाना को शिकायत दी, जिसमें अरुण ने बताया कि उन्होंने तीरथ सिंह के साथ 40 कनाल 4 मरले जमीन का सौदा बयाना किया था। सौदा तय होने के बाद जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया, तो तीरथ सिंह ने रजिस्ट्री करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच के बाद तीरथ सिंह वासी गांव काकोवाल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


