दिल्ली नेशनल हाईवे पर चलते ट्राले का फटा टायर, असंतुलित हो पलटा लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

भास्कर न्यूज |लुधियाना लुधियाना में दिल्ली नेशनल हाईवे पर यूरिया (प्लास्टिक दाने) से भरा ट्राले का टायर फट गया। इस वजह से ट्राला 3-4 बार पलटे खाते हुए बेकाबू होकर पुल पर रेलिंग से टकरा कर गया। इसके बाद ट्राले में आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर की जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। ये घटना वीरवार सुबह 10 बजे के करीब ट्रांसपोर्ट नगर के पास पुल पर हुई है। ट्राला पलटने की वजह से सारा सामान सड़क पर गिर गया। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम भी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ट्राला पलटा तो इंजन में धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने ट्राले को चपेट में ले लिया। पुलिस को ट्राले के केबिन से जला हुआ एक शव बरामद हुआ है। गनीमत रही की ट्राला पुल से नीचे नहीं गिरा, अन्यथा पुल के नीचे जा रहे वाहनों का बड़ा नुकसान हो सकता था। लोगों ने ट्राले में आग लगी देख तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। घटनास्थल पर सुबह 12 बजे तक दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इंडस्ट्री एरिया-ए एसीपी जसबीर सिंह ने बताया कि, ट्राले में जो जला हुआ शव मिला है। वो ड्राइवर का है। इसकी पहचान सुनील कुमार (40) के रूप में ही है। ये ट्राला करनाल से निकला जोकि जम्मू जा रहा था। वाहन में आग कैसे लगी अभी ये जांच कर विषय है। लेकिन प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि टायर फटने की वजह से वाहन पलट गया। फिर घसीटे खाते हुए उसमें आग लग गई। वाहन मालिक चिंटू से बात हुई है। वह शुक्रवार को वाहन मालिक व मृतक के पिता लुधियाना पहुंच रहे है। मामले में दमकल अधिकारी आतिश राय ने बताया कि सुबह करीब 10.20 बजे ट्राला को आग लगने की सूचना मिली तो तुरंत गाड़ियां रवाना कर दी। घटनास्थल पर पहुंच पर जब आग पर काबू पाया तो देखा कि उसने किसी व्यक्ति का शव जली हुई हालत में है। इसे बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा है। हाईवे होने की वजह से हवा तेज बह रही थी। इस वजह से आग कुछ ही समय में तेजी से फैली है। इसे बुझाने के लिए सुबह 12 बजे तक 10 पानी की गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *