नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कस्तूरबा विद्यालय, मनोहरपुर प्रथम

भास्कर न्यूज| चाईबासा पीएम श्री विद्यालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार द्वारा शैक्षणिक रूप से विकसित करना, समेकित शिक्षा, सह शैक्षणिक व कौशल विकास द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास मुख्य उद्देश्य हैं। इसके अन्तर्गत चयनित विद्यालयों का केंद्र स्तर से विकास किया जाना है। पश्चिमी सिंहभूम के 20 विद्यालय पीएम श्री के रूप में चयनित हैं। पीएम श्री विद्यालय हेतु शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत गतिविधियों का संचालन किया जाना है। 21वीं सदी के अनुकूल बच्चों में महत्वपूर्ण सोच, भावना, रचनात्मक, सहयोग, संचार का विकास करना है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जिला स्कूल में कल्चर एक्सचेंज के तहत सभी पीएम श्री विद्यालयों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनोहरपुर को उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्होंने कालबेलिया समुदाय नृत्य जिसे स्नेक चार्मिंग नृत्य भी कहा जाता है, का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। यह नृत्य यूनेस्को के नृत्य प्रदर्शन में भी शामिल है। एस.एस.+2 हाई स्कूल जैतगढ़ का द्वितीय एवं उत्क्रमित हाई स्कूल पिलका को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार टाटा कॉलेज कॉलोनी स्कूल सदर, उत्क्रमित मवि हंसाबेड़ा एवं उत्क्रमित हाई स्कूल बालिका सदर को दिया गया। कार्यक्रम में टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम श्री विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सपना सिंह एवं विभिन्न विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *