जैंतगढ़| दो पिकअप वैन में 4 गाय और 3 बछड़ों को तस्करी कर ले जा रहे गौ तस्करों को चंपुआ एनएसी अंतर्गत रामला महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया। घटना गुरुवार रात्रि आठ बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गोरियाडूबा गांव से दो पिकअप वैन संख्या ओडी जीरो 5 एसी 8531 और ओडी 05 एस 4607 में चार गाय और तीन बछड़े को लाद कर ओडिशा के जाजपुर ले जाया जा रहा था। इसकी खबर रमाला गांव के गो रक्षक संगठन को मिला था। संगठन के सदस्यों ने रामला गांव के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट रोक कर चंपुआ थाना को सूचना दिया। सूचना पा कर चंपुआ थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच कर 6 गो तस्करों सहित दोनों पिकअप वैन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। विगत फरवरी महीना में भी इसी तरह पिकअप वैन में गौ तस्करी करते हुए रिमिल और प्रताप पोसी चौक पर वैन सहित गायों को जब्त किया गया था। ओडिशा सीमांत क्षेत्र में बढ़ रहे गो तस्करी पर गौ रक्षक संगठन ने चिंता व्यक्त करते हुए गो तस्करों पर लगाम कसने की मांग की है।


