मानकी-मुंडा संघ कोल्हान केंद्रीय कमेटी का कार्यकाल अप्रैल तक

चाईबासा| मानकी-मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय कमेटी का कार्यकाल अप्रैल को पूरा होने जा रहा है। मानकी- मुंडा संघ का कार्यकाल मूलतः 3 वर्ष का होता है। वर्तमान कमेटी में गणेश पाट पिंगुवा अध्यक्ष हैं। कमेटी के पुनर्गठन के लिए अध्यक्ष द्वारा 30 मार्च को चाईबासा जिला मुख्यालय पर मानकी- मुंडा विश्रामगृह में सुबह 10 बजे से आपातकालीन बैठक आयोजित की गई है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नियम संगत एवं (नियमावली) में पूर्व से अंकित शर्तों के मुताबिक निर्धारित समय में ही सभी अंचलों से योग्य व्यक्तियों का चयन किया जाना है। सभी अंचलों के मानकी-मुंडा एवं डाकुवा से इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है। बैठक में केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सार्वजनिक परिचर्चा की संभावना है। बैठक में केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा विगत तीन वर्षों का लेखा-जोखा सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। गत विधानसभा चुनाव में मझगांव विस क्षेत्र के एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन व झामुमो प्रत्याशी निरल पूर्ति के विरोध में केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष द्वारा लेटर पैड पर अमर्यादित राजनीतिक बयानबाजी किए जाने के कारण अधिकतर मानकी-मुंडाओं में असंतोष देखा जा रहा है। जिस कारण वर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष की कुर्सी जाने का खतरा है। वहीं इस बार संघ की केंद्रीय कमेटी में ईमानदार और युवा मानकी मुंडाओं को अवसर देने की तैयारी चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *