सोनुआ| सोनुआ प्रखंड के सोनापोस में स्थित एस्पायर संस्था द्वारा संचालित आरबीसी भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय युवा उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सोनुआ अंचल अधिकारी अनुज टेटे शामिल हुए। अथिति को एस्पायर संस्था के छात्रा द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। युवा उन्मुखीकरण का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के प्रति और शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जागरूकता फैलाने को लेकर साथ ही बालश्रम, बाल-विवाह की रोकथाम पर भी चर्चा की गई। अंचल अधिकारी अनुज टेटे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा में जागरूकता लाना व बच्चों को शिक्षा अच्छी कैसे मिल सके। इस क्षेत्र में कहीं भी बाल विवाह, बाल श्रम होता है तो उसे रोकने में हमे सहयोग करे। मौके पर प्रखंड समन्वयक कौलेश्वर सिंह, एलईपी समन्वयक स्वीटी क्लरेट किस्पोट्टा, एमाइस देवोब्रतो महाकुड, एस्पायर सोनुआ के कोर सदस्य उपस्थित थे। चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम के 8 अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय में से 7 विद्यालयों के शिक्षकों का फरवरी 2025 का वेतन भुगतान हो गया। जबकि आठवां विद्यालय एसपीजी मिशन बालक उच्च विद्यालय का वेतन रोक दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम द्वारा वेतन रोके जाने को लेकर एसपीजी मिशन उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम से शिक्षकों के समझ उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया। अविलंब वेतन भुगतान को लेकर एक मांग पत्र समर्पित किया गया। शिक्षकों ने उपायुक्त से मिलकर वेतन भुगतान की गुहार लगाई है। मांग पत्र में कहा गया है कि फरवरी के वेतन भुगतान अवरोध होने से शिक्षकों को तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। अल्पसंख्यक विद्यालयों में आवंटन के अभाव के कारण माह जून-जुलाई तक ही अगला वेतन हो पाता है। इन बिंदुओं को देखते हुए उपायुक्त से फरवरी माह का वेतन भुगतान हेतु मांग की गई। उपायुक्त की ओर से इस पर सकारात्मक पहल करने की बात कही गई।


