गढ़वा: युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा | थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव निवासी रामइकबाल मेहता की पुत्री बरती कुमारी 19 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात से उग्र होकर युवती ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। रंंका| रंंका अनुमंडल मुख्यालय के पुरानी अस्पताल चौक स्थित शिव चबूतरा सुनार मुहल्ला पर महिलाओं ने भगवान शिव को रिझाने के लिए भजन कीर्तन किया। अपने आराध्य को रिझाने के लिए महिलाओं एक से बढ़ कर एक गीत गायन किया। तारा देवी ने उपस्थिति में शिव गुरु की शिष्याओं अपने भगवान शिव के भक्ति में सराबोर होकर ढोलक के ताल पर मधुर संगीत का गायन करते हुए कहा कि भगवान शिव सर्वव्यापी हैं। सभी के कल्याण के लिए सोचने वाले हैं। उनके आराधना से कलयुग में सभी बाधा का नाश होता है। गढ़वा | पुलिस ने मेढ़ना खुर्द गांव में तीन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। इनमें अनिल पासवान का पुत्र विद्यासागर पासवान उर्फ बिट्टू पासवान, राजू पासवान का पुत्र आकाश पासवान और ओमकार पासवान के नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ गढ़वा थाना कांड संख्या 683/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने विधिवत रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ उनके घर पहुंचकर इश्तेहार तामील किया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *