विधि व्यवस्था : ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व सौहादपूर्ण माहौल में मनाने के लिए की गई बैठक, एसडीएम ने कहा-

भास्कर न्यूज | गढ़वा अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र की विधि व्यवस्था से जुड़े विषयों को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, प्रशिक्षु डीएसपी, दोनों नगर निकायों के प्रशासक, फूड सेफ्टी आफिसर, सभी पुलिस निरीक्षक व सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। सदर एसडीएम के कार्यालय कक्ष में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में ईद, रामनवमी, सरहुल और चैती छठ आदि पर्व त्योहारों को देखते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर थाना-वार चर्चा और समीक्षा हुई। संजय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे संभावित शांति भंग करनेवालों को चिन्हित कर अविलंब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत अनुशंसा कर दें, साथ ही एसडीएम कोर्ट से निर्गत सभी नोटिसों का तामिला ससमय करवा दें। एसडीओ तथा एसडीपीओ दोनों ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि वे बाइकर्स गैंग पर विशेष नजर रखें, कई बार पर्व त्यौहार के दौरान ये लोग अवांछित स्थिति पैदा कर त्योहार के रंग में भंग कर देते हैं। नशा का सेवन कर वाहन चलाने वालों, गलत तरीके से वाहन चलाने वालों तथा दो से अधिक सवार वाले दो पहिया वाहनों पर कड़ी नजर रखें। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, सीओ गढ़वा सफी आलम, सीओ मेराल यशवंत नायक,सीओ डंडई देवलाल करमाली, सीओ डंडा नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ बरडीहा एवं कांडी राकेश सहाय आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *