10500 घरों में केवल 250 में की गई है रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था

एनाम खान | गढ़वा हर वर्ष जल स्तर में गिरावट आने के बावजूद गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के लोग रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार 10500 घरों में मात्र ढाई सौ घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भू स्वामियों ने की है। जबकि शेष घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि नगर परिषद के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र स्थित 18 सरकारी कार्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन नगर परिषद के लोग वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। जिसका नतीजा है कि गढ़वा शहर के जल स्तर में गिरावट आ रही है। नगर परिषद के लिए टैक्स वसूली का कार्य करने वाली स्पायरो संस्था की माने तो शहरी इलाकों में मकानों की संख्या 10,500 है। इस अनुपात में महज ढाई प्रतिशत यानी 250 घरों में ही वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भू स्वामियों ने की है। शेष घरों में यह व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है। जबकि नियमतः 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल के भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य है। घरों में वर्षा जल संचय की सुविधा होने पर होल्डिंग टैक्स जमा करने में भी छूट का प्रावधान है। बावजूद इसके लोगों के द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *