नवाह्नपारायण यज्ञ के लिए यज्ञ मंडप तैयार

भवनाथपुर | प्रखंड के बेलपहाडी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धीरेंद्र पाल शुक्रवार को मानसिक तनाव के कारण विद्यालय अचेत होकर गिर पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक बबन सिंह और धीरेंद्र पाल पर कक्षा दो के छात्र से दो घंटे तक कमरे में बंद कर सिर और पैर दबवाने तथा गालियां देने का आरोप लगा था। यह मामला विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। बीडीओ नंदजी राम ने विद्यालय पहुंचकर इस घटना की जांच की और विद्यालय के शिक्षकों तथा दोनों छात्रों से घटना की जानकारी ली थी। इसके बाद बीडीओ ने आरोपी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा और मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजने की बात कही। भास्कर न्यूज | मेराल मेराल प्रखंड के मां शायर देवी धाम प्रांगण में 30 मार्च को चैत्र नवरात्र से शुरू होने वाले श्री रामचरित नया पारायण महायज्ञ की यज्ञशाला बनकर तैयार हो गया है। जिसमें मां शायर देवी धाम वार्षिक महोत्सव एवं श्री रामचरितमानस नवाह्य पारायण यज्ञ तथा मेला आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च रविवार की सुबह आठ बजे जल यात्रा के साथ यज्ञ मंडप में प्रवेश करेंगे ।इसके पश्चात लगातार रामचरितमानस नवाह्य पारायण यज्ञ का पाठ 6 अप्रैल चलेगा। इसके साथ ही रात्रि में प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 6 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ दिन में 3:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 7 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे से भक्ति जागरण आयोजन के साथ किया जाएगा।यज्ञ मंडप की तैयारी समीक्षा में संजय भगत, प्रेमचंद प्रसाद, मुखिया रामसागर महतो, विजय प्रसाद गुप्ता, प्रमोद महाजन, मनोज जायसवाल, मुन्ना राम, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा,अशोक राम, धनंजय चौधरी, रविन्द्र कुमार, सरयू सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे। गढ़वा| भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा है कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी के द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधानसभा में गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित माली मोहल्ला टंडवा से पुरानी बाजार गढ़वा के बीच दानरो नदी पर पुल निर्माण की मांग की गई है। टंडवा वासीयो का यह चिर परिचित माँग था। टंडवा निवासी कई वर्षों से मांग कर रहे थे। इस पुल के निर्माण होने के बाद एक तरफ जहां बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर सब्ज़ी बेचने वाले, स्कूल के बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग विकलांग सभी लोगों यह पुल बनने पर लाभ होगा। इस पूल से हज़ारों लोग का प्रतिदिन आना जाना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी को बहुत बहुत बधाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *