गढ़वा | भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारी के द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव और महापर्व चैती छठ पर नगर परिषद क्षेत्र में मांस की बिक्री पूर्ण रूप से बंद कराने को लेकर गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र दिया गया। वहीं आग्रह किया गया की 6 अप्रैल तक पूरी तरह से मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए। जिससे सनातन धर्म के मानने वाले लोगों को अपने त्योहार मनाने में किसी प्रकार का कठिनाई न करना पड़े। उमेश कश्यप ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने निजी ठेलों पर खुले में मांस की बिक्री करते हैं। जिससे साफ़ सफ़ाई पर प्रभाव पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग खुले में मांस की बिक्री करते है।


