झामुमो सरिया के प्रखंड अध्यक्ष बने अशोक मंडल

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया शुक्रवार को झामुमो कार्यालय सरिया रेलवे कॉलोनी में बैठक हुई। िजसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल व पर्यवेक्षक अजित कुमार पप्पू उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड के पदाधिकारियों के चयन को लेकर रायशुमारी की गई। जिसमें मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही प्रखंड स्तरीय पुराने कमेटी को भंग करते हुये नए रूप से प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, उपाध्यक्ष मणि मंडल, मो. गयासुद्दीन अंसारी, रफीक अंसारी व सचिव सिकंदर अंसारी सह सचिव बंशी मरांडी, भेकलाल मंडल, कोषाध्यक्ष विजय मंडल, संगठन मंत्री गिरधारी पासवान, प्रवक्ता अलीमुद्दीन अंसारी को बनाया गया । साथ ही झामुमो नगर पंचायत का अध्यक्ष राजेश मंडल, उपाध्यक्ष चंदन मंडल व सदस्य के रूप मे सचिन साव, संजय शर्मा, सौरभ मोदी, विकास कुमार समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी पांडेय ने की। इस दौरान पार्टी के पर्यवेक्षक अजित कुमार पप्पू ने कहा कि पार्टी ने केन्द्रीय कमेटी के निर्देशानुसार रायशुमारी की। इसमें सर्व सम्मति से नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इसकी रिपोर्ट पार्टी को सौंपी जाएगी। मौके पर ओमकार नाथ सिह, विजय मंडल, अर्जुन प्रसाद वर्मा, अजित मंडल, केदार दास, सुखदेव मरांडी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *