जमीन विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या, तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद में 60 वर्षीय अशोक भदानी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके भतीजे कैलाश राम और उसके दो बेटों शुभम राम व धीरज राम पर है। तीनों ने मिलकर कुल्हाड़ी, रॉड और तलवार से हमला किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के छोटा भाई वीरेंद्र भदानी ने बताया कि पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर 20 वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह अशोक भदानी बदडीहा स्थित स्टेट बैंक के पास अपने नए मकान की छत पर पानी डालने बाइक से पहुंचे थे। जैसे ही वे बाइक से उतरे, कैलाश राम, शुभम राम और धीरज राम ने उन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी, रड और तलवार से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। चीख-पुकार सुनकर वीरेंद्र भदानी और अशोक का छोटा बेटा आमोद भदानी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने आमोद को भी रड से मारकर घायल कर दिया। वीरेंद्र को लाठी से पीटा गया। अशोक की हालत गंभीर देख वीरेंद्र ने थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के शिबू भदानी ने भी पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक भदानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। अस्पताल में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल वीरेन्द्र भदानी के बयान पर मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैलाश राम, शुभम कुमार और धीरज कुमार राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं शव के घर पर पहंुचते ही लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे थे। बता दें िक अशोक भदानी किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजन हत्या में शिबू राम भदानी और विकास भदानी की संलिप्तता की भी बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *