जटिल जीएसटी व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब : प्रो. दरबारी लाल

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने बैठक के दौरान पचीदी, खर्चीली और थका देने वाली जीएसटी पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जटिल जीएसटी व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब है। यद्यपि पिछले आठ वर्षों से सरकार ने कई संशोधन किये है फिर भी व्यापारियों की समस्यायों का समाधान करने में नाकामयाब रही हैं। पहले तो सरकार ने व्यापारियों से विचार-विमर्श किये बिना इसे अफरा -तफरी में लगा दिया जिससे कारोबारियो की मुश्किलें बढ़ गई और वो लाल फीताशाही के शिकंजे में बुरी तरह फंस गए। प्रो. लाल ने कहा कि विश्व के सभी देश जहा जीएसटी लागू हैं वहां स्लैब इतने नहीं है जितने भारत में हैं। एक जैसे उत्पादों पर भी अलग-अलग दरें है। जिससे इन प्रावधानों को समझने के लिए व्यापारियों को विशेषज्ञों पर निर्भर रहना पड़ता है। जब हर वस्तु पर टैक्स लगा दिया गया तो फिर इनकम टैक्स कों पुरी तरह से खत्म कर देना चाहिए क्योंकि एक ही व्यक्ति को सरकार को दो टैक्स देने पड़ते हैं जों किसी भी तरह उचित नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *