भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के ईको क्लब ने कॉलेज परिसर में इकेबाना पुष्प सज्जा की कला पर आधारित भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर फाइनेंस मैडम रागिनी शर्मा और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजनीश अरोड़ा ने किया। इस मौके पर कॉलेज के अन्य अधिकारी, रजिस्ट्रार, डीन, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे। प्रदर्शनी में पारंपरिक जापानी कला इकेबाना की झलक देखने को मिली। फूलों, बोनसाई और पौधों को कलात्मक ढंग से सजाया गया। प्रदर्शनी ने परिसर को नई ऊर्जा दी। साथ ही, वनस्पतियों के महत्व को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सजावटी पौधे प्रतियोगिता रही। इसमें 100 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनोखे पौधों की सजावट से अपनी रचनात्मकता और प्रकृति के प्रति लगाव दिखाया। प्रतियोगिता में डॉ. गुरबीर सिंह, सहायक प्रोफेसर, बागवानी फल विज्ञान, पीजी कृषि विभाग, खालसा कॉलेज, अमृतसर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


