भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मोहकमपुरा पुलिस ने बाइक के साथ टक्कर होने पर ई-रिक्शा चालक को पीटने वाले 11 हमलावरों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान युवराज सिंह, घी मंडी चौक, छोटू, कपटी निवासी राम तलाई चौक, राहुल, गौतम निवासी मोहकमपुरा, बादा निवासी रसूलपुर कलेर और नोना के रूप में हुई है, जबकि 4 अज्ञात हैं। पुलिस को दी शिकायत में कौशल अरोड़ा निवासी जौड़ा फाटक ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 19 मार्च रात 8 बजे ई-रिक्शा लेकर जौड़ा फाटक की ओर जा रहा था। युवराज की बाइक की रिक्शा से टक्कर हो गई। मामूली बहस पर युवराज ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की।


