यात्रा में भगवे झंडे लहराते जय श्री राम के जयकारे लगाए

भास्कर न्यूज|लुधियाना राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब की ओर से श्री बाला जी महाराज के सानिध्य में नवसंवत के उपलक्ष्य में श्री राम लीला मैदान दरेसी से विशाल हिंदू चेतना यात्रा निकाली। हिंदू चेतना यात्रा में संत समाज की ओर से संगला शिवाला के महंत नारायण पुरी, गुरदेव आंनद अत्री, विवेक भारती महाराज, स्वामी स्मृति भारती, स्वामी अमिता भारती, स्वामी विश्व भारती आदि ने पधारकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। यात्रा का शुभारंभ अशोक सामा, जीवन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, विपन थापर, सुमंत गोयल द्वारा नारियल फोड़कर किया। यात्रा में स्कूली छात्रों ने भगवे झंडे लहराते हुए जय श्री राम के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र मां भगवती दरबार, भगवान श्री राम दरबार, बाला जी का दरबार था। श्री राम लीला मैदान से आरंभ होकर यह यात्रा सब्जी मंडी, माता रानी चौक, मीना बाजार चौक, गिरजाघर चौक, चौड़ा बाजार, डिविजन न 3 से होती हुई प्राचीन गऊशाला में महाआरती के साथ संपन्न हुई। पवन शर्मा, सुरिंदर खन्ना, सुमंत गोयल, राजू बांसल, महासचिव अमित गोयल, विशाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार, निश्चय सुमन, राजिंद्र पराशर, विश्वास बांसल, प. सुशांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *