लुधियाना| श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी द्वारा निकलने वाली 97वीं विशाल शोभायात्रा में भगवान राम का दिव्य चांदी रथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें महानगर की मंदिर कमेटियां शामिल होकर श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। चेयरमैन मदन लाल चोपड़ा व प्रधान कुलभूषण मलिक ने दी। महोत्सव कमेटी द्वारा 5 अप्रैल को श्री राम लीला मैदान दरेसी से निकाली जाएगी। अश्वनी चोपड़ा, कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा की अगुवाई में गणमान्य व्यक्तियों व सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत भूषण आशु, अश्वनी सहोता, जय प्रकाश, स्वामी दयानंद सरस्वती, सुमन वर्मा, मिंटू शर्मा, हरीश सग्गड़, सुंडा मंदिर, शिव परिवार मंदिर, श्री बांके बिहारी सेवा परिवार के सदस्यों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।


