निगम ने 8 अवैध इंडस्ट्रियल व कमर्शियल इमारतें तोड़ी

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम की जोन सी की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने निर्माणाधीन 8 अवैध इंडस्ट्रियल व कमर्शियल इमारतों को ध्वस्त कर दिया। निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए नगर निगम जोन सी की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में निर्माणाधीन अवैध इंडस्ट्रियल व कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त किया। ये अवैध इमारतें कुंती नगर, प्रीतम कॉलोनी, बाबा मुकंद सिंह नगर व अन्य आसपास के इलाकों में बनाई जा रही थीं। भवन शाखा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नियमित निरीक्षण के दौरान इन अवैध निर्माणों के बारे में जानकारी मिली थी। टीम ने पूर्व में मालिकों को चेतावनी जारी की थी, लेकिन उन्होंने अवैध निर्माण जारी रखा। नगर निगम अधिकारियों ने निवासियों से अपील की कि वे निगम से भवन योजना स्वीकृत करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करें, अन्यथा अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *