लंबित जमाबंदियों को तेजी से निपटाएं, राजस्व को बढ़ाने के लिए वसूली करें: डिप्टी कमिश्नर

भास्कर न्यूज | लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सभी लंबित जमाबंदियों/म्यूटेशनो ं को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कोर्ट में लंबित राजस्व मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने तथा दैनिक रिपोर्ट उनके कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की बैठक के दौरान प्रमुख एजेंडों पर प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान, उन्होंने विभाग के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। उन्होंने जमाबंदियों का डिजिटलीकरण, कैडस्ट्रल मानचित्रों का डिजिटलीकरण और जियो-रेफरेंसिंग, स्वामित्व कार्यक्रम (गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण), म्यूटेशन, सीमांकन, पंचायत भूमि पर अतिक्रमण, एनओसी, वसूली, अदालती मामले आदि के बारे में विस्तृत रिपोर्ट ली। डीसी जैन ने सभी लंबित जमाबंदियों/म्यूटेशनो ं को शीघ्रता से निपटाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्य सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए वसूली को प्राथमिकता देने की बात कही। एसडीएम से प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वसूली मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए। जैन ने बताया कि वे म्यूटेशन के समय पर पंजीकरण के लिए एक व्यापक तंत्र स्थापित करने हेतु लंबित मामलों की दैनिक आधार पर निगरानी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विभाग के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्टाफ, कंप्यूटर, सहायक उपकरण और अन्य संसाधनों सहित अपनी आवश्यकताओं के बारे में विवरण प्रस्तुत करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *