गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई

झारखंड के 14 राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग ने अपनी सूची से हटा दिया है। इनमें 11 पार्टियां रांची की हैं। ये ऐसे दल हैं, जो काफी समय से पंजीकृत तो हैं, पर अपने पंजीकृत पता का उपयोग नहीं कर रहे हैं। ये सभी गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं, जो नियमानुसार कार्यरत भी नहीं हैं। इन पार्टियों तक न तो निर्वाचन से संबंधित जानकारियां और न ही भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पहुंच पाते हैं। इनके सुझाव भी निर्वाचन कार्यालय तक पहुंच पाते हैं। ऐसे ही गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन के उचित प्रावधानों के तहत असूचीबद्ध करने का कार्य किया है। हम किसान पार्टी (रांची), जन साधारन पार्टी (रांची), झारखंड आजाद पार्टी (रांची), झारखंड जनाधिकार पार्टी (रांची), झारखंड पार्टी सेक्यूलर, (रांची), झारखंड विकास दल (रांची), लोक जन विकास मोर्चा (रांची), राष्ट्रीय देशज पार्टी (रांची), राष्ट्रीय मजदूर किसान प्रजातांत्रिक पार्टी (रांची), राष्ट्रीय सेंगल पार्टी (रांची), खतियानी पार्टी (रांची), झारखंड दिशोम पार्टी (पू. सिंहभूम), बहुजन सदान मोर्चा (गिरिडीह), सुख समृद्धि पार्टी (हजारीबाग)।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *