मैट्रिक-इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 7 से रांची समेत राज्य भर के 60 केंद्रों पर होगी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल लगभग आठ लाख परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सात अप्रैल से शुरू हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन के लिए राज्य में 60 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के उठाव और निर्धारित सेंटर तक पहुंचाने का कार्य चल रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 10 हजार परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें एग्जामिनर और हेड एग्जामिनर शामिल हैं। मूल्यांकन कार्य पर सीसीटीवी कैमरे की भी नजर रहेगी। मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट मई अंतिम या जून फर्स्ट वीक में जारी किए जाने की संभावना है। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी। बताते चलें कि मैट्रिक परीक्षा के 4.33 लाख परीक्षार्थी थे। वहीं इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य के 3.50,138 परीक्षार्थी थे। मैट्रिक की परीक्षा रांची समेत राज्य के 1297 केंद्रों पर हुई थी। जबकि बनाए गए थे। वहीं के लिए 789 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 11 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा : मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू हुई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा 3 मार्च तक चली। वहीं मैट्रिक की परीक्षा आठ मार्च तक हुई। क्योंकि मैट्रिक के दो पेपर के प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। रद्द पेपर की परीक्षा बाद में आयोजित की गई थी, इसलिए मैट्रिक की परीक्षा 8 मार्च को समाप्त हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *