रांची | उषा मार्टिन विवि अनगड़ा और झारखंड सरकार टूल रूम ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। समझौते पर प्रिंसिपल एमके गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान संयुक्त रुप रिसर्च समेत अन्य एकेडमिक प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकेंगे।


