DSPMU : 32वें इंटरनेशनल रिसर्च कांफ्रेंस में 43 रिसर्च पेपर प्रस्तुत

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनवर्सिटी (डीएसपीएमयू) और ग्लोबल लीडर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 32वां इंटरनेशनल रिसर्च कांफ्रेंस और अवार्ड-2025 का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कांफ्रेंस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी समृद्ध विरासत है। पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. आरके राय, विशिष्ट अतिथि डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. वी पांडेय ने भी विचार व्यक्त किया। इससे पहले डॉ. रमेश त्रिपाठी अतिथियों का स्वागत किया। इसे सफल बनाने में डॉ. आईएन साहू, डॉ. राहुल देव, डॉ. राजेंद्र महतो, डॉ. ए शर्मा का योगदान रहा। कांफ्रेंस में 43 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *