रांची | राज्यपाल संतोष गंगवार और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शुक्रवार को भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देवेंद्र प्रधान के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। सुदेश महतो ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान का राजनीतिक-सामाजिक जीवन अनुकरणीय रहा है। वे ओडिशा की जनता में बेहद लोकप्रिय थे।


