फर्जी बैंक गारंटी मामले में मंत्री ने मांगी जानकारी

रांची | राज्य में दो मानव प्रदाता कंपनी पर फर्जी बैंक गारंटी जमा करने का आरोप लगा है। इस मामले में पूछे जाने पर उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्हें अभी तथ्यात्मक जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के अफसरों से जानकारी मांगी है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि विभाग ने बकाया राशि जमा न करने पर कुछ मानव प्रदाता कंपनी की बैंक गारंटी जब्त करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में इस तरह की जानकारी मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *