रांची | उत्पाद विभाग की विभागीय स्थापना समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आलोक में अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इससे संबंधित आदेश आयुक्त उत्पाद की ओर से जारी किया गया है। सुप्रभात दत्ता का अधीक्षक उत्पाद कार्यालय लोहरदगा, निर्भय कुमार सिन्हा का सहायक आयुक्त कार्यालय चाईबासा, मनोज कुमार का अधीक्षक उत्पाद कार्यालय साहेबगंज, निखिल चंद्र का अधीक्षक उत्पाद कार्यालय जामताड़ा और अनुप्रताप का सहायक आयुक्त कार्यालय रांची में स्थानांतरण किया गया है।


