स्कूलों के 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत सत्र 2025-26 में प्रवेश कक्षा की 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन पूर्ण करने के लिए अवधि विस्तार दिया गया। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च को विस्तारित करते हुए 10 अप्रैल किया गया है। इसके तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय, 40 फीसदी से अधिक निःशक्त बच्चे एवं अनाथ बच्चे व कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन ​िलया जाना है। तिथि बढ़ाए जाने के बाद वैसे अभिभावक जो अबतक अपने बच्चे का आवेदन नहीं भर सके हैं, उनके लिए एक मौका दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *