रांची | तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 20898/ 20897 रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मार्च को रद्द रहेगी। वहीं, रांची रेल मंडल द्वारा धनबाद और गोमो होकर चलने वाली कई ट्रेनों में स्लीपर का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 18619 रांची-गोड्डा में 1 अप्रैल से 30 जून तक और 18620 गोड्डा-रांची में 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच होगा। वहीं 18640 रांची-आरा में 3 अप्रैल से 28 जून और 18639 आरा-रांची में 4 अप्रैल से 29 जून तक स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।


