रांची | बीआईटी मेसरा के खेलकूद विभाग द्वारा आयोजित 32वां चेतन देवराज क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को बीआईटी लालपुर और बीआईटी मेसरा के बीच मैच खेला गया। जिसमें बीआईटी मेसरा ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाबी पारी में बीआईटी लालपुर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में सरला बिरला यूनिवर्सिटी की जीत हुई। वहीं, निफ्ट व बीआईटी पटना के बीच खेले गए मैच में निफ्ट ने जीत दर्ज की।


