मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी : झारखंड ने 3 गोल्ड समेत 6 पदक जीते

रांची| मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक जीते हैं। इनमें 3 स्वर्ण, 2 रजत व एक कांस्य शामिल हैं। प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में हुई। व्यक्तिगत स्पर्धा में रिकर्व बालिका 40+40 मीटर दूरी में अंजलि पूर्ति ने रजत पदक जीता। वहीं, इंडियन राउंड में सोनी कुमारी ने व्यक्तिगत ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीतते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रिकर्व बालिका टीम स्पर्धा में सलवंती गोडसोरा, अंजलि पूर्ति, लक्ष्मी कुमारी व आलया शकी टीम ने रजत जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *