भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी का महायज्ञ किया गया। मां बगलामुखी जी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां डाली गईं। उन्होंने भक्तों को हवन के माध्यम से बताया कि जब व्यक्ति विद्वान, गुणवान और अच्छे गुणों के संपर्क में आता है, तो उस व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास हो जाता है। उसके दुर्गुण दूर हो जाते हैं और सद्गुणों को अपनाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति प्राप्त हो जाती है। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान, चिराग सहदेव, कुनाल शर्मा, शंकर राजा, विनय नैय्यर, नरिंदर जैन, संजीव शर्मा, नरेश शर्मा मौजूद रहे।


