संसार एक समुद्र, दिखने वाला किनारा जीवन और न दिखने वाला मृत्यु : मधुसूदन महाराज

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री पंचवटी मंदिर गौशाला बस्ती गुजां में भक्तों की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कथा वाचक भक्ति प्रसाद मधुसूदन गोस्वामी महाराज ने भक्तों को कथा के माध्यम से बताया कि जब इंसान पर भगवान की कृपा होती है तो सभी कोशिशें सफल होने लगती हैं। तब परमात्मा उस इंसान की प्यास को बुझाने का कोई न कोई साधन बना देते हैं। ऐसे कथा, सत्संग, समागम परमात्मा की कृपा से साधन बनते हैं, जो मनुष्य को उसके लक्ष्य की ओर ले जाते हैं। उसे अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देते। यह संसार एक समुद्र की भांति है, जिसकी एक नजर आता किनारा जीवन है और नजर न आने वाला दूसरा किनारा मृत्यु है। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने ठाकुर जी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करके, भोग लगाकर व भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां मंदिर के प्रधान लक्की मल्होत्रा, राजन शर्मा, अंगद तलवाड़, गौरव, अर्पित सहगल, पार्थ मेहरा, रोहित व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *