माकड़ी | बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बालेंगा में पारंपरिक फूल बाजार मेले का समापन गुरुवार को हुआ। इसमें तीन गांवों के देवी-देवता शामिल हुए। जगह-जगह देवी-देवताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद परंपरा के अनुसार देवी-देवताओं की भीगे चावलों से अगुवाई की गई। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं को मोहरी बाजा के साथ परिक्रमा करवाया और अपने-अपने गांव रवाना हो गए। फूल बाजार में डोली, लाठ, आंगादेव सहित अन्य देवी-देवता शामिल हुए। इस दौरान ग्राम पटेल सगराम मरकाम, मेशोराम मरकाम, छेदीलाल मरकाम, भूकऊ यादव, दिनेश मरकाम, छेदीलाल नेताम, मंगल नेताम, मंशाराम मरकाम, लच्छोराम मरकाम, अर्जुन मरकाम, लालसाय मंडावी, तिहारु मरकाम सहित अन्य मौजूद थे।


