दंतेवाड़ा | पुलिस ने गश्त के दौरान नेलगोडा जंगल के पास से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रमसीला ओयाम, कोल्लो ओयामी, लखमू उर्फ मोंडा ओयाम, बुधरू ओयाम, रामू ओयाम शामिल हैं। नक्सल संगठन में कार्य करना बताया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने व जान से मारने की नियत से बम लगाने जगह की तलाश कर रहे थे। नक्सलियों के पास से बैटरी, 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी आदि बरामद किए गए।


