नारायणपुर | लगातार चल रहे ऑपरेशन के बावजूद क्षेत्र से नक्सलियों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामले में कुतुल-बेड़माकोटी मार्ग पर आईईडी की चपेट में आकर बस्तर फाइटर्स का एक जवान घायल हो गया। जिला अस्पताल में घायल जवान का इलाज जारी है। कोहकामेटा थाना क्षेत्र के बेड़माकोटी में नया पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। यहीं से गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला करने का प्रयास किया।


