नारायणपुर| नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुरकुंगा गांव के एक खेत में महिला की लाश मिली है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को बुधवार की देर शाम दी। सूचना के बाद बगीचा एसडीओपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इस मामले में बगीचा एसडीओपी का कहना है कि मृत महिला की शिनाख्ती हो गई है। महिला कांसाबेल क्षेत्र के घुघरी इलाके की है। महिला की मौत कैसे हुई और उसका शव खेत में कैसे आया, इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।


